नई दिल्ली। Assam Assembly Elections 2026: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का चोर लगा रही है। वहीं इस बीच आगामी असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की। बैठक में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के नाम और चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में कांग्रेस नेतृत्व राज्य में चुनावी समीकरण मजबूत करने के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति पर मंथन कर रहा है।
बता दें कि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।असम के 4 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। तो वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम की 10 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों की कमान दी गई है।
कहा जा रहा है कि, इन राज्यों में अप्रैल के मध्य अलग-अलग तारीखों में चुनाव हो सकते हैं। जबकि, मतगणना मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। बताया गया कि,इन पांच राज्यों में मतदान एक से तीन चरणों में किए जा सकते हैं।