नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सांस लेने में तकलीफ के बाद दिल्ली के जसोला विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आडवाणी कई बार पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं