Friday, 25 Sep 2026 हिंदी | EN
NATION

गगन भेदी जयघोषों और नारों से राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है

22 Jan 2024 25 views
गगन भेदी जयघोषों और नारों से राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है. एक लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजे।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज अतिसूक्ष्म मुहूर्त में होने जा रही है. जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक 84 सेकंड को सम्प्नन हुआ. 

22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. लेकिन जश्न का माहौल सिर्फ अयोध्या तक सीमित नहीं है. देशभर से उत्साह और जश्न की तैयारियों की तस्वीरें आ रही हैं. हर तरफ राम नाम के लहराते झंडे और सड़कों पर जय श्रीराम के नारे, पोस्टर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. 

दरअसल, 30 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या गए तो वहां एक संबोधन के दौरान कहा, “जब 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम विराजमान हों तो अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं. दीपावली मनाएं.”