Thursday, 24 Sep 2026 हिंदी | EN
REGIONS

सुशासन तिहार

जनविश्वास का महाअभियान बना शिविर

14 May 2026 25 views
सुशासन तिहार

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब जनसरोकार का एक बड़ा मंच बन चुका है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंजेमूरा में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश  मौके पर ही निराकरण किया गया। 

’सुशासन की असली अवधारणा गांव, गरीब और किसान का हित

तमनार में 626 आवेदनों का निराकरण
तमनार में 626 आवेदनों का निराकरण

शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने सुशासन की व्याख्या करते हुए कहा कि यह सरकार समाज के हर वर्ग की रक्षक है। उन्होंने सुशासन की सफलताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी है। किसान कल्याण के तहत 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता दिए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक सड़क, पुल-पुलिया और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

कुंजेमूरा शिविर की प्रमुख उपलब्धियां

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभागीय स्टॉल में राजस्व, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना।

तमनार में 626 आवेदनों का निराकरण
तमनार में 626 आवेदनों का निराकरण

हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री और प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। 4 महिलाओं को लखपति दीदी योजना के प्रमाण-पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगों को सेटेबल वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र वितरित किए गए। कृषि एवं उद्यानिकी के द्वारा 4 किसानों को केसीसी (KCC) और 16 हितग्राहियों को फलदार पौधे प्रदान किए गए। स्वास्थ्य एवं पोषण 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न कराया गया हुआ। राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, मछली पकड़ने के जाल (आइस बॉक्स सहित) और शौचालय निर्माण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।