Tuesday, 11 Aug 2026 हिंदी | EN
Regional

सुरक्षा जवान भर्ती शिविर एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में

19 Apr 2026 0 views
सुरक्षा जवान भर्ती शिविर एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में

राजनांदगांव। जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत 16 अप्रैल को बागनदी, 17 अप्रैल को बोरतालाव एवं 18 अप्रैल को डोंगरगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह 20 अप्रैल को जोब, 21 अप्रैल को गैंदाटोला, 22 अप्रैल को छुरिया, 23 अप्रैल को तुमड़ीबोड़, 24 अप्रैल को डोंगरगांव तथा 25 अप्रैल को रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 

 

 उल्लेखनीय है कि एसआईएस लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। इसके तहत कंपनी अपने 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को एडीआरएफ सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों एवं संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षित कर देश सेवा के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में तैयार करती है। एसआईएस लिमिटेड देश की प्रमुख मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनियों में से एक है, जो भारत सरकार द्वारा पारित प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी (रेगुलेशन) एक्ट-2005 अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करती है।