Tuesday, 11 Aug 2026 हिंदी | EN
Regional

सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे हाईलेवल बैठक

28 Mar 2026 0 views
सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे हाईलेवल बैठक

रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी संकट के संभावित असर को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक लेकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

 

बैठक में गैस, डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों की उपलब्धता व सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। इस अहम बैठक में सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, पुलिस कमिश्नर रायपुर, कलेक्टर और एसपी सहित खाद्य, उद्योग, कृषि, खनन, परिवहन, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

 

सरकार का जोर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच राज्य में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति को रोकने पर है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि किसी भी स्थिति में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।