मंगलवार, 27 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

रायगढ़ के सरकारी स्कूल में घुसे बाहरी युवक, 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला

09 सित॰ 2026 40 व्यू
रायगढ़ के सरकारी स्कूल में घुसे बाहरी युवक, 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला

रायगढ़। चक्रधर नगर के शासकीय स्कूल में सोमवार को लंच ब्रेक के दौरान हिंसा की घटना हुई। 6 से 7 बाहरी युवकों ने स्कूल की बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसकर 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र की कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई है।

 

सहपाठियों की सूचना पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चाकू मारने वाले दो युवकों समेत मारपीट में शामिल एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों में पहले से दोस्ती थी और कुछ दिन पहले हुए विवाद के कारण हमला किया गया।

 

घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। ABVP ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों में असुरक्षा बढ़ती है, इसलिए स्कूलों की सुरक्षा मजबूत की जाए। पुलिस ने गहन जांच और न्याय का आश्वासन दिया है।