रविवार, 13 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

धमतरी में युवक की गला रेतकर हत्या, कंडेल गांव में मिली खून से लथपथ लाश

30 वर्षीय पारसमणि साहू की धारदार हथियार से हत्या

07 सित॰ 2026 16 व्यू
धमतरी में युवक की गला रेतकर हत्या, कंडेल गांव में मिली खून से लथपथ लाश

धमतरी। शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में रविवार रात हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आधी रात खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगीरों ने अर्जुनी थाना पुलिस को सड़क किनारे खून से लथपथ लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले हैं, गला रेता गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पारसमणि साहू के रूप में हुई है।

 

आपसी रंजिश या कुछ और?

 

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल हत्या की वजह का है। युवक और आरोपी के बीच क्या पुरानी आपसी रंजिश थी या हत्या के पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी तह तक जाने में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।