Wednesday, 11 Nov 2026 हिंदी | EN
REGIONS

पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

09 Apr 2026 59 views
पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत ईसीसीई (शाला पूर्व शिक्षा) पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने परियोजना राजनांदगांव शहरी से श्रीमती भानमती यादव, राजनांदगांव ग्रामीण-01 से ममता निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण-02 से रोहिणी साहू, डोंगरगांव से जयंती वैष्णव, डोंगरगढ़ से पुष्पा वर्मा, छुरिया-01 से संजना कंवर एवं छुरिया-02 से इंद्रोतीन कुंजाम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी। 

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य में लाने हेतु पोट्ठ लईका पहल चलाया जा रहा है। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत 9751 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य रखते हुए जून 2025 से इस पहल को पूरे जिले में प्रांरभ किया गया। जिले में माह जून 2025 में अति गंभीर कुपोषित 443, मध्यम गंभीर कुपोषित 2396, गंभीर कुपोषित 731, मध्यम कुपोषित 6181 बच्चे थे। इसमें कमी लाते हुए मार्च 2026 की स्थिति में अति गंभीर कुपोषित 128, मध्यम गंभीर कुपोषित 842, गंभीर कुपोषित 328, मध्यम कुपोषित 3848 बच्चे है।