रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत दरिमा निवासी राजकुमारी सोनी के परिवार के लिए पक्के घर का सपना साकार करने वाली बनी।
राजकुमारी बताती हैं पहले कच्चे मकान में बारिश में छत टपकती थी, सामान और बच्चों की किताबें सुरक्षित रखना मुश्किल था, खपड़ा जुटाकर बार-बार मरम्मत चुनौती थी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।
PMAY ग्रामीण में आवास स्वीकृत होने पर शासन की सहायता और परिवार की मेहनत से पक्का मकान बना, मौसम की मार से राहत मिली।
अब नाती-पोते सुरक्षित घर में बिना परेशानी पढ़ाई कर रहे हैं, पक्की छत ने परिवार का भरोसा बढ़ाया है।
राजकुमारी सोनी ने कहा पक्का आवास मिलने से परिवार के साथ सुरक्षित रह रही हूं, नाती-पोते अच्छे से पढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया, कहा योजना ने सुरक्षित छत दी और बड़ी चिंता दूर की।
सेवा संकल्प अभियान के बीच यह कहानी दिखाती है कि पक्का आवास सुरक्षा, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रहा है।