गुरुवार, 24 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

12 मई 2026 16 व्यू
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 मई 2026 को रायपुर के गायत्री नगर स्थित [श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित 'हरि नाम संकीर्तन' में भाग लिया। 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।