Friday, 25 Sep 2026 हिंदी | EN
REGIONS

लखपति दीदी अभियान में जिले ने की उल्लेखनीय सफलता अर्जित

07 Jul 2026 19 views
लखपति दीदी अभियान में जिले ने की उल्लेखनीय सफलता अर्जित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी अभियान में जिले ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 10,124 लखपति दीदी तैयार करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 9,095 लखपति दीदियां लक्ष्य हासिल कर चुकी हैं, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। जिले में वर्तमान में 6 हजार 10 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं।

 

 प्रति समूह को औसतन 1 लाख 92 हजार रुपये का ऋण संवितरण किया गया है, जिससे महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को नई गति मिली है। जिला प्रशासन एवं बिहान मिशन के सतत प्रयासों से जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमिता और आयवर्धन गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। लखपति दीदी अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।