रविवार, 13 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

खैर लकड़ी अवैध कारोबार पर कार्रवाई, घर से 81 लाख जब्त

09 सित॰ 2026 3 व्यू
खैर लकड़ी अवैध कारोबार पर कार्रवाई, घर से 81 लाख जब्त

महासमुंद। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मनीष अग्रवाल के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम मुड़पार स्थित मकान से 81 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

 

पुलिस ने बताया कि न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद 7 सितंबर को मकान की तलाशी ली गई। बरामद नकदी के अपराध से अर्जित होने की आशंका पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

 

पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी के आवेदन पर जुलाई में पिथौरा थाने में अपराध दर्ज किया गया था। भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए एनओसी में कूटरचना कर उसे असली दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया गया।