शुक्रवार, 18 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

GPM दिव्यांग छात्रवृत्ति आवेदन 30 सितंबर तक, NSP पोर्टल पर आवेदन

18 सित॰ 2026 1 व्यू
GPM दिव्यांग छात्रवृत्ति आवेदन 30 सितंबर तक, NSP पोर्टल पर आवेदन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल NSP के माध्यम से कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग छात्र 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

पहले NSP पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR करना होगा, फिर अप्लाई टू स्कॉलरशिप में लॉगिन कर आधार सत्यापन और जानकारी भरनी होगी।

 

आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की अंकसूची जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन के बाद स्कूल या संस्था द्वारा सत्यापन होगा, फिर समाज कल्याण विभाग जिला GPM की ID में अग्रेषित होगा, पात्र छात्रों को DBT से बैंक खाते में राशि मिलेगी।

 

विभाग ने सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों के दिव्यांग छात्रों से समय पर आवेदन की अपील की है।