एमसीबी। जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट और निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा, बैकुंठपुर (कोरिया) में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में पार्श्व प्रवेश (Lateral Entry) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एमसीबी जिला इसी विद्यालय के क्षेत्राधिकार में आता है।
आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। मनेंद्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड के वे छात्र पात्र हैं जो मान्यता प्राप्त स्कूल में 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं।
छात्र घर बैठे मोबाइल/लैपटॉप से या CSC / लोकसेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट - https://navodaya.gov.in
कक्षा 9वीं लिंक: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
कक्षा 11वीं लिंक: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11
प्रशासन के अनुसार चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। तकनीकी मदद के लिए JNV केनापारा के हेल्प सेंटर से संपर्क करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।