Saturday, 14 Nov 2026 हिंदी | EN
REGIONS

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बदरा जलाशय को

01 Jun 2026 64 views

355 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

 

छत्तीसगढ़ शासन ने जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत स्थित बदरा जलाशय के बांध एवं नहर के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 355 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

योजना के अंतर्गत कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग ने अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग ने कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बदरा जलाशय के नवीनीकरण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर में भी सुधार होने की संभावना बनी राहेगी