शनिवार, 12 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

CG में स्वाइन फ्लू के 16 नए केस, बालोद ADM भी संक्रमित

प्रदेश में 89 एक्टिव मरीज

08 सित॰ 2026 6 व्यू
CG में स्वाइन फ्लू के 16 नए केस, बालोद ADM भी संक्रमित

रायपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की राज्य सर्विलेंस इकाई (IDSP) की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 16 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस साल कुल संक्रमितों की संख्या 251 हो गई है।

 

नए मरीजों में सबसे ज्यादा 8 रायपुर के हैं। इसके अलावा कोरबा में 4, बिलासपुर में 3 और रायगढ़ में 1 मरीज मिला है।



रायपुर में संक्रमण सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद दुर्ग में 36, बिलासपुर में 35, कोरबा में 16 और रायगढ़ में 12 मरीज मिले हैं।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 89 मरीज एक्टिव हैं। इनमें 67 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 22 होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।



बालोद में अब तक 3 मामले सामने आए हैं। जिले के अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज जारी है। उनके संक्रमित मिलने के बाद कलेक्टर ने संपर्क में आए 

अधिकारियों-कर्मचारियों को एहतियात बरतने और स्वास्थ्य विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

 

मौसम में बदलाव के साथ खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।