शुक्रवार, 18 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में CM विष्णु देव साय ने की पूजा

18 सित॰ 2026 0 व्यू
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में CM विष्णु देव साय ने की पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना की। इस दौरान सलाहकार आर. कृष्णा दास, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों, उद्योग और निर्माण से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं, उनकी आराधना ज्ञान, हुनर और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है। यह पर्व श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन शक्ति के प्रति कृतज्ञता का अवसर है।

 

साय ने कहा खेत-खलिहान से कारखानों तक, छोटे प्रतिष्ठानों से बड़े उद्योगों तक, पारंपरिक शिल्प से आधुनिक तकनीक तक कुशल हाथ विकास को आकार देते हैं। छत्तीसगढ़ की पहचान मेहनतकश लोग और समृद्ध शिल्प परंपरा रही है, शिल्पकारों ने पीढ़ियों से सांस्कृतिक विरासत सहेजी है, आज के श्रमिक, इंजीनियर, युवा आधुनिक छत्तीसगढ़ के निर्माण में भूमिका निभा रहे हैं। पारंपरिक कौशल और आधुनिक तकनीक का समन्वय विकास को नई दिशा देगा।

 

उन्होंने कहा श्रम केवल आजीविका नहीं, सृजन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति है, श्रमिकों का सम्मान सामाजिक जिम्मेदारी है, उनका परिश्रम विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। विश्वकर्मा जयंती निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता से कार्य करने तथा कौशल निखारने, नई तकनीक अपनाने का संदेश देती है, कौशलयुक्त मानव संसाधन से आत्मनिर्भर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार होगा। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी श्रमवीरों, कारीगरों, तकनीशियनों, अभियंताओं, उद्यमियों को सफलता की प्रार्थना की।