शुक्रवार, 18 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

बेसरापाल में हर घर नल से जल, 111 परिवारों को राहत

18 सित॰ 2026 1 व्यू
बेसरापाल में हर घर नल से जल, 111 परिवारों को राहत

बस्तर। जल जीवन मिशन से ग्राम पंचायत सेमलनार के आश्रित ग्राम बेसरापाल में हर घर नल से जल का संकल्प पूरा हुआ। तीन वार्डों के गांव के सभी 111 परिवारों को नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल मिलने से लंबे समय के जल संकट से राहत मिली है।

 

सुचारू आपूर्ति के लिए 40 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी स्थापित है, संचालन पंप ऑपरेटर रमेश मौर्य कर रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 2 हैंडपंप भी कार्यशील हैं।

 

घरों के साथ दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नल से जोड़ा गया है, बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

 

जल गुणवत्ता की निगरानी में महिलाओं की भागीदारी है, कृमिटकी कश्यप, उर्मिला कश्यप और सुमनी मौर्य फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच करती हैं।

 

सरपंच उर्मिला कश्यप ने कहा अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, घर में ही साफ पानी मिल रहा है, विशेषकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।