Wednesday, 11 Nov 2026 हिंदी | EN
REGIONS

आकस्मिक आपदा से मृत्यु के 02 मामलो में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

09 Jun 2026 55 views
आकस्मिक आपदा से मृत्यु के 02 मामलो में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर चांपा। जिले में आकस्मिक आपदा से हुई मृत्यु के दो प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। दोनों प्रकरणों में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

जांजगीर-चांपा जिले के तहसील सारागांव अंतर्गत ग्राम चोरिया निवासी दीपक कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता मनहरण लाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी अशोक कुमार कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लक्ष्मीनबाई को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत स्वीकृत यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी जा रही है।