वैलेंटाइन डे पर रेस्टोरेंट में शिवसेना ने की तोड़फोड़, 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार
भोपाल/रायपुर। रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा था। शिवसेना ने इसका विरोध किया और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया हैं। शिवसेना का आरोप है कि भोपाल में पहले ही वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके एक रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर फूहड़ता फैलाया जा रहा था। ये देश की संस्कृति के खिलाफ है। बता दें कि भोपाल के एक रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे के नाम पर फूहड़ता फैलाने के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि शिवसेना के दस कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की है। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में तीन महिला समेत सात पुरूष शामिल हैं।