राजधानी में शराब दुकान के बाहर जमकर विवाद,युवक की हत्या कर भागे आरोपी
रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या की गई है। अभनपुर देसी शराब दुकान के बाहर शराब लेने के दौरान हुए जमकर विवाद के बाद आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।