आउट ऑफ़ वे
गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का मन भारी, मसालेदार और ज्यादा तेल वाली सब्जियों से हटने लगता है। तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान शरीर की एनर्जी छीन लेता है। ऐसे में हर कोई खाने में कुछ ऐसा चाहता है जो पेट को हल्का लगे, स्वाद में भी शानदार हो और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए। इस मौसम में दही और मट्ठा लोगों को सुकून देने का काम करता है। इनसे लोग कई तरह ही रेसिपी बनाते हैं,

खट्टी-चटपटी ग्रेवी, हल्के मसाले और मुलायम अरबी का ये कॉम्बिनेशन गर्मियों में खाने का मजा दोगुना कर देता है. खास बात ये है कि इस रेसिपी में ज्यादा तेल या भारी मसालों का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए ये पेट पर भारी भी नहीं पड़ती। वहीं, मट्ठे की ठंडक और उसका हल्का खट्टापन अरबी के स्वाद को ऐसा ट्विस्ट देता है कि सादी सब्जी भी बहुत खास बन जाती है।
मट्ठे वाली अरबी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
250 ग्राम अरबी
1 कप मट्ठा
1 छोटा चम्मच बेसन
आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
¼ छोटी चम्मच दरदरी लाल मिर्च
थोड़ा सा गरम मसाला
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच तेल
आधा छोटी चम्मच अजवाइन
¼ छोटी चम्मच दरदरी लाल मिर्च
सबसे पहले अरबी उबाल लें
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले अरबी को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब कुकर में अरबी और 1 कप पानी डालें। तेज आंच पर 1 सीटी आने तक उबालें। इसके बाद गैस धीमी कर दें और 3 मिनट तक और पकने दें। फिर गैस बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। कुकर का प्रेशर खुद से न निकालें। इसकी वजह से अरबी कच्ची रह सकती है।
2. जब अरबी थोड़ी ठंडी हो जाए तो उसे पानी से निकाल लें और छील लें। अब सभी अरबी को बीच से दो टुकड़ों में काट लें।
3. मिक्सर में मट्ठा और बेसन डालकर अच्छी तरह चला लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। अब एक कड़ाही में उबली हुई अरबी डालें। इसके साथ मट्ठे-बेसन वाला पेस्ट और करीब डेढ़ कप पानी डाल दें।
4. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। गैस ऑन करें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं।
5. जब इसमें उबाल आ जाए तब स्वादानुसार नमक डालें। अब गैस मीडियम कर दें और इसे 6-7 मिनट तक पकने दें ताकि ग्रेवी अच्छी तरह तैयार हो जाए।
6. आखिर में थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डालें। एक मिनट और पकाएं, आपकी स्वादिष्ट मट्ठे वाली अरबी तैयार है।
7. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें अजवाइन डालकर हल्का सा भून लें। फिर गैस बंद करके दरदरी लाल मिर्च डालें और तुरंत इस तड़के को अरबी की सब्जी पर डाल दें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।