सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान भारत और BSKY योजना में गड़बड़ी पर अस्पतालों में औचक निरीक्षण

05 अक्तू॰ 2026 3 व्यू
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान भारत और BSKY योजना में गड़बड़ी पर अस्पतालों में औचक निरीक्षण

रायपुर। स्वास्थ्य योजनाओं में कथित फर्जीवाड़े पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को रायपुर समेत विभिन्न जिलों में 100 से अधिक निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया।

 

जांच आयुष्मान भारत योजना और ओडिशा की बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत पेश दावों और दस्तावेजों की पड़ताल के लिए की गई। टीमों ने मरीजों के भर्ती रिकॉर्ड, इलाज के ब्योरे, बिलिंग और अन्य कागजात खंगाले।

 

उद्देश्य यह पता लगाना है कि कागजों पर दिखाए गए इलाज का लाभ मरीजों को वास्तव में मिला या नहीं और दावे वैध हैं या नहीं। छत्तीसगढ़ के कुछ निजी अस्पताल BSKY में भी एम्पेनल्ड हैं, इसलिए उनके दावे भी जांच में हैं।

 

विभाग ने फिलहाल किसी अस्पताल का नाम या अनियमितता का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सत्यापन पूरा होने के बाद वित्तीय वसूली, एम्पेनलमेंट रद्द या आपराधिक मामला जैसी कार्रवाई तय होगी।