Monday, 09 Nov 2026 हिंदी | EN
ACADEMIA

स्कूल बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों बच्चे घायल

हादसे के बाद परिजनों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

20 Feb 2026 118 views
स्कूल बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों बच्चे घायल

चंदौली। चंदौली में एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे कई बच्चे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

जिले के खुरहट गांव के पास बीएंडबी स्कूल खजरा की बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी पहुंची, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

स्कूल बस हादसा
स्कूल बस हादसा

बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे, जिनमें से 12 घायल बताए गए हैं। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बस पहले से खराब थी और इस तरह की यह तीसरी घटना है।