सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
अभी अभी की घटनाक्रम

रूस-यूक्रेन युद्ध से बिगड़ा तेल बाजार, ट्रंप ने यूरोप से मांगी मदद, डीजल निर्यात बैन का प्रस्ताव

05 अक्तू॰ 2026 0 व्यू
रूस-यूक्रेन युद्ध से बिगड़ा तेल बाजार, ट्रंप ने यूरोप से मांगी मदद, डीजल निर्यात बैन का प्रस्ताव

वॉशिंगटन। वैश्विक ईंधन कीमतों में उछाल और सप्लाई में रुकावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक यूरोपीय देश अपने डीजल के बड़े भंडार का एक हिस्सा तुरंत बाजार में जारी करने के लिए सहमत हो गए हैं।

 

अमेरिका इस ईंधन संकट को नियंत्रित करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें डीजल निर्यात पर पाबंदी लगाना भी शामिल है। हालांकि निर्यात रोकने के प्रस्ताव का ऊर्जा संगठनों और उद्योग जगत ने विरोध किया है।

 

ट्रंप ने संकट के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध को बड़ी वजह बताया। उनके अनुसार रूस की रिफाइनरियों पर हमलों से डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ा है।