सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
अभी अभी की घटनाक्रम

कोरिया जिले की रहने वाली संजू राजवाड़े के परिवार को को मिला इन शासकीय योजनाओं का लाभ

05 अक्तू॰ 2026 0 व्यू
कोरिया जिले की रहने वाली संजू राजवाड़े के परिवार को को मिला इन शासकीय योजनाओं का लाभ

छतीसगढ़ कोरिया  जिले के बांधपारा कुडेली की 33 वर्षीय संजू राजवाड़े खेती-किसानी और मजदूरी के जरिए परिवार की जिम्मेदारियां संभालती थी। शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके परिवार को आवास, स्वच्छता और रसोई से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिला है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती संजू के परिवार को शौचालय की सुविधा मिली है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास स्वीकृत हुआ है।

संजू बताती हैं कि खेती-किसानी और मजदूरी के बीच परिवार की जरूरतें पूरी करने में सरकारी योजनाओं से मिली ये सुविधाएं उपयोगी हैं। शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से रोजमर्रा के काम में सहूलियत मिली है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत संजू राजवाड़े की यह कहानी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिली बुनियादी सुविधाओं को सामने रखती है।उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त की है।