कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं। ग्राम मोदे में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और आदिवासी अंचल की पहचान मांदरी नृत्य के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया।
युवाओं को पारंपरिक नृत्य करते देख कलेक्टर उत्साहित हो गए और खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर मांदरी नृत्य किया। कलेक्टर को अपने बीच थिरकते देख ग्रामीणों में उत्साह भर गया। शिविर में मौजूद अधिकारियों और ग्रामीणों ने भी नृत्य का आनंद लिया।