रविवार, 13 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र बने CG हाईकोर्ट के 16वें सीजे

07 सित॰ 2026 17 व्यू
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र बने CG हाईकोर्ट के 16वें सीजे

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज नया मुखिया मिल गया है। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने प्रदेश के 16वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली है। लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील सहित न्यायपालिका और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

बता दें कि जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट को स्थायी चीफ जस्टिस मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।