Monday, 14 Sep 2026 हिंदी | EN
REGIONS

धमतरी: मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

धमतरी में चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता

05 Sep 2026 17 views
धमतरी: मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

धमतरी। बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले में पूर्व अनुभवों के आधार पर संवेदनशील और चिन्हांकित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां डॉक्टरों की टीम जांच और दवाइयां उपलब्ध करा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियातन निगरानी जारी है। बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच कर उपचार और परामर्श दिया जा रहा है।

मितानिनों, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वच्छ पेयजल, घर और आसपास सफाई, पानी जमा न होने देने और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समय पर निगरानी, त्वरित जांच और उपचार सबसे जरूरी है। किसी भी क्षेत्र में मामलों में वृद्धि की सूचना पर तुरंत टीम भेजकर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों और संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।