Sunday, 13 Sep 2026 हिंदी | EN
CURRENT AFFAIRS

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

हलषष्ठी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

08 Sep 2026 10 views
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हलषष्ठी का पर्व माताओं की श्रद्धा, संतान के प्रति उनके अटूट स्नेह और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध लोक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी के अवसर पर माताएं अपनी संतान की दीर्घायु,आयू उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा एवं आस्था के साथ व्रत रखती हैं। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, ममता एवं संस्कारों की भावना को और मजबूत करता है।
 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कामना की कि भगवान  बलराम जी की कृपा से सभी माताओं और उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। प्रदेश की सभी संतानों का जीवन स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल हो।