सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर FIR

तखतपुर लोखंडी में किराए के मकान में मिला जखीरा

05 अक्तू॰ 2026 1 व्यू
बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर FIR

तखतपुर। लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण मामले में कृषि विभाग की कार्रवाई के एक महीने बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सातों नमूने जांच में मिसब्रांडेड मिले हैं।

 

मामला सकरी तहसील के ग्राम लोखंडी का है। 20 अगस्त को शिकायत पर कृषि विभाग ने किराए के मकान में छापा मारा था। लोखंडी निवासी मनीष रजक के मकान को किराए पर लेकर दीनदयाल कॉलोनी मंगला बिलासपुर निवासी आशु सिंह पिता राम सिंह बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण कर रहा था। बड़ी मात्रा में कीटनाशक के साथ एक्सपायर्ड स्टॉक भी मिला। विभाग ने पंचनामा बनाकर जब्ती और सीलिंग की थी।

 

सात नमूने राजनांदगांव स्थित राज्य कीटनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे गए, सभी मिसब्रांडेड पाए गए। रिपोर्ट के बाद कृषि विकास अधिकारी शिल्पा श्रीवास्तव के आवेदन पर सकरी थाना में BNS धारा 286 के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस स्रोत, खरीद-बिक्री और दस्तावेजों की जांच कर रही है।