बुधवार, 14 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
जीवन शैली

बालों को तेजी से बढ़ाने के 5 आसान घरेलू नुस्खे

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, रसोई की इन चीजों से आएंगे काले-घने बाल

14 अक्तू॰ 2026 1 व्यू
बालों को तेजी से बढ़ाने के 5 आसान घरेलू नुस्खे

बाल खूबसूरत हों तो अपने आप चेहरे और पूरी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं। बाल हमारी पर्सनालिटी के लिए इतने जरूरी हैं कि ये चाहें लंबे हों या छोटे, इनके बिना पर्सनालिटी अधूरी सी लगती है। यही वजह है कि काले लंबे बालों की चाहत सबको होती है। महिलाएं इस मामले में थोड़ी आगे होती हैं क्योंकि अधिकतर को लंबे घने बाल चाहिए होते हैं। वहीं कोई भी पुरुष यह नहीं चाहता कि उसके बाल झड़ें।

 

लेकिन कई दफा खराब हेयर प्रोडक्ट्स, खान-पान में कमी, मानसिक तनाव और दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलिए, हमें अपने बालों की अलग से देखभाल की जरूरत होती है, और हमारे पास कई ऐसी प्राकृतिक चीजें उपलब्ध हैं जिनकी मदद से हम घर पर ही अपने बालों को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

 

1. आंवला और नारियल तेल से मसाज: हफ्ते में 2 बार गुनगुने नारियल तेल में आंवला पाउडर मिलाकर स्कैल्प की 10 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

 

2. एलोवेरा जेल: एलोवेरा में मौजूद विटामिन A, C और E बालों को पोषण देते हैं। हफ्ते में एक बार ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

 

3. प्याज का रस: प्याज के रस में सल्फर भरपूर मात्रा में होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है। प्याज का रस निकालकर रूई से जड़ों में लगाएं, 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

 

4. दही और अंडा हेयर मास्क: एक अंडे में 2 चम्मच दही मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। यह प्रोटीन से भरपूर मास्क बालों को टूटने से बचाता है और तेजी से बढ़ने में मदद करता है।

 

5. सही खान-पान: केवल बाहरी देखभाल ही काफी नहीं है। डाइट में हरी सब्जियां, दालें, अंडा, अखरोट और भरपूर पानी शामिल करें। रोज 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव से बचें, तभी बाल अंदर से मजबूत होंगे।

 

एक्सपर्ट्स की मानें तो केमिकल वाले शैंपू और हीट स्टाइलिंग टूल्स से दूरी बनाकर इन घरेलू नुस्खों को लगातार 2-3 महीने अपनाने से बालों के झड़ने में कमी और नई ग्रोथ साफ दिखाई देने लगती है।