सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

बलौदा में डीजल तस्करी का पर्दाफाश

1000 लीटर अवैध डीजल जब्त, पिकअप में बना था टैंकर

05 अक्तू॰ 2026 1 व्यू
बलौदा में डीजल तस्करी का पर्दाफाश

जांजगीर। बलौदा-अकलतरा पुलिस ने कटरा जंगल के पास घेराबंदी कर 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है। पिकअप के भीतर लोहे का टैंकर बनाकर हरदीबाजार ले जाया जा रहा था। तीन आरोपी गिरफ्तार।

 

SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। सूचना थी कि पिकअप CG-15-DL-6268 में टैंकर में डीजल छिपाकर ले जाया जा रहा है और आगे अर्टिगा CG-10-AD-8114 रेकी कर रही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों वाहन रोके।

 

तलाशी में करीब 1 लाख रुपये का 1000 लीटर डीजल मिला। आरोपी नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड और रामनरेश प्रजापति वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पिकअप-डीजल और 9 लाख की अर्टिगा जब्त कर कुल 15 लाख की सामग्री सील की। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।