सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

Asian Games 2026: महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को पहला गोल्ड

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

05 अक्तू॰ 2026 1 व्यू

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बेटियों ने इतिहास रच दिया। अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति ने रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

 

ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीनों तीरंदाजों को बधाई दी। उन्होंने कहा भारतीय बेटियों ने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और शानदार टीम वर्क से पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। यह भारतीय तीरंदाजी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

 

चौधरी ने कहा तीनों की मेहनत, लगन, अनुशासन और आपसी तालमेल ने सफलता की नींव रखी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाला यह प्रदर्शन युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।